1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. 18 years of webdunia

#वेबदुनियाके18वर्ष : वेबदुनिया ने विश्व में अलग पहचान बनाई

#वेबदुनियाके18वर्ष : वेबदुनिया ने विश्व में अलग पहचान बनाई
प्रसन्नता का विषय है कि दैनिक वेबदुनिया डॉट कॉम जो मध्यप्रदेश से प्रारंभ लो‍कप्रिय हिन्दी पोर्टल है, अपनी स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण कर रहा है। 
 
मध्यप्रदेश हिन्दी भाषा-भाषियों की बहुलता लिए हुए है। हिन्दी के विकास में मध्यप्रदेश का विशेष योगदान है। मध्यप्रदेश सरकार ने माननीय अटलजी के नाम से हिन्दी विश्वविद्यालय भी स्थापित किया है। मध्यप्रदेश ने हिन्दी पत्रकारिता को अनेक राष्ट्रीय स्तर की विभूतियां दी हैं। 
 
इंदौर से नईदुनिया समाचार पत्र ने हिन्दी के विकास में अमूल्य भूमिका निभाई है। इसके साथ ही वेबदुनिया हिन्दी पोर्टल ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुझे आशा है कि यह पोर्टल हिन्दी को और लो‍कप्रिय बनाने में निरंतर अपनी सार्थक भूमिका निर्वहन करता रहेगा।
 
हार्दिक शुभकामनाएं। 
(डॉ. नरोत्तम मिश्र)
अगला लेख
फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी कार, 5 मृत