• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather updates, rain relief in Kerala
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (11:50 IST)

मौसम अपडेट : केरल को मिली राहत, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather updates
बाढ़ से जूझ रहे केरलवासियों के लिए राहतभरी खबर है। केरलवासियों को लगातार हो रही बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में सक्रिय मानसून है, जिससे यहां भारी बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मानसून जोरों पर रहेगा। इन क्षेत्रों में काफी भारी बारिश देखी जा सकती है। भोपाल के रायसेन में पिछले 24 घंटों के दौरान 6 इंच बारिश हुई है। स्कूलों में छुट्टी कर दी गगई है।

रायसेन में कल से बारिश हो रही है। हाईवे पर सड़कों से संपर्क कट गया है। मानसून की अक्षीय रेखा वर्तमान में अमृतसर, अंबाला, कानपुर, बादाण, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और फिर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी की ओर गुज़र रही है।

इससे पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून तटीय आंध्रप्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना पर जोरों पर रहा। इससे यहां बारिश हो सकती है। मानसून ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल पर भी भारी वर्षा देगा, जबकि मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में सक्रिय मानसून की स्थिति की वजह से मध्यम से भारी वर्षा की उम्मीद है।

इस बीच, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सामान्य मानसून बारिश की उम्मीद है, जबकि यह देश के बाकी हिस्सों में कमजोर रहेगी।
ये भी पढ़ें
कुमारस्वामी के भाई ने बाढ़ पीड़ितों पर फेंके बिस्कुट, वीडियो वायरल