• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Floods in Kerala, Kerala, Indian Army
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 अगस्त 2018 (11:07 IST)

केरल में बाढ़ की तबाही के बीच सेना के साहस को सलाम, घर की छत पर लिखा- शुक्रिया

Floods in Kerala
भारतीय सेना के तीनों अंग केरल में बचाव और राहत अभियान में जुटे हुए हैं। सेना के इन कार्यों की केरल के नागरिक और राज्य प्रशासन प्रशंसा कर रहे हैं। सेना के जवान कठिन से कठिन परिस्थितियों से लोगों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं।


इस बीच सेना का मनोबल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। कोच्चि के एक घर से 17 अगस्त को नेवी पायलट विजय वर्मा ने दो महिलाओं को बचाया था। स्थानीय लोगों ने इस घर की छत पर 'थैंक्स' लिखकर नेवी का शुक्रिया अदा किया है।

भारतीय सेना की टुकड़ियां अस्थाई फुटब्रिजों, बांधों और वैकल्पिक मार्गों की तैयारी करके दूरदराज के गांवों से संपर्क बहाल करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। 38 दूरस्थ क्षेत्रों को फिर से जोड़ने के लिए 13 अस्थाई पुलों का निर्माण किया गया और कुल 3627 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है, जिसमें 22 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 
ये भी पढ़ें
मौसम विभाग जारी करता है रंगों का अलर्ट, जानिए किस अलर्ट का क्या होता है मतलब