Hanuman Chalisa

Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 (13:10 IST)
Weather Update News : फरवरी अब खत्म होने को है और मौसम का मिजाज साफतौर पर बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है। 2 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी तक और फिर 2 से 3 मार्च 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
 

यहां बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना है। 2 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी तक और फिर 2 से 3 मार्च 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : होली से पहले फिर बदलेगा मौसम, थमा बारिश का दौर, अब सताएगी गर्मी
जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। पंजाब के कुछ इलाकों में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इन राज्‍यों में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे ऊपर जा रहा है। आ‍ज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा आज बिहार में मौसम साफ रहेगा। कहीं से भी बारिश या मौसम संबंधी चेतावनी की सूचना नहीं है। दिन में धूप निकलेगी और तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है।
ALSO READ: Weather Update : मैदानी इलाकों में ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी का दिखा असर, 6 राज्‍यों में बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है। अगले सात दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।
 

मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट 

भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में मौसम ने अचानक करवट ली। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज आंधी चली। खासतौर पर जबलपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई वहीं पूर्वी छिंदवाड़ा में तो ओले भी गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।

हालांकि बाकी संभागों में दिनभर तेज धूप खिली रही, दोपहर में गर्मी का एहसास साफ दिखा और शाम होते-होते मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या आंधी की संभावना नहीं है।
ALSO READ: Weather Update : फिर पलटा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक संभव है।
ALSO READ: Weather Update: अगले 4 दिन में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ा तापमान
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान केरल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, दक्षिण व आंतरिक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय ओडिशा और तेलंगाना में हल्की बारिश दर्ज की गई। आंतरिक कर्नाटक के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

भदरसा अब 'भरत नगर', मुख्यमंत्री योगी के फैसले से भरत जी की तपोभूमि को मिला सम्मान

अगला लेख