सम्बंधित जानकारी
- धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की डिजिटल एंट्री, प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीमिंग शुरू
- उदयपुर में शुरू हुआ 'Virosh' का नया सफर, दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना
- ‘सात समंदर पार’ से रातों-रात स्टार बनीं दिव्या भारती, 19 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा
- 45 साल के हुए शाहिद कपूर, संघर्ष से सुपरस्टार बनने तक का सफर
- जानिए क्यों अस्पताल गए थे संजय लीला भंसाली? परिवार ने बयान जारी कर खोला राज
आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, बोले- हर दिन हो रहा सुधार
बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनके ब्रेन की माइनर सर्जरी हुई है, इसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं अब आमिर खान ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी है।
हाल ही में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, सलीम खान अभी भी आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं, जिसके कारण आमिर उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सके, लेकिन उन्होंने खान परिवार के साथ काफी समय बिताया।
एक इवेंट में पैपराजी संग बात करते हुए आमिर ने कहा, मैं सलीम साहब से मिलने गया था। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएं। चूंकि वे आईसीयू में थे, इसलिए मैं उनसे मिल तो नहीं पाया, लेकिन परिवार के साथ बैठा था। आमिर ने आगे बताया कि उनकी सलीम खान की बेटी अलवीरा से लगातार बात होती है। अलवीरा अग्निहोत्री ने उन्हें जानकारी दी है कि सलीम साहब की सेहत में हर दिन सुधार हो रहा है।
कब और कैसे बिगड़ी सलीम खान की तबीयत
सलीम खान को 17 फरवरी, 2026 की सुबह अचानक तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल लाया गया था। जानकारी के अनुसार, उन्हें तेज सिरदर्द, शरीर में झटके महसूस होने और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था।
डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था। एहतियात के तौर पर उन्हें तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और न्यूरोसर्जन द्वारा एक विशेष मेडिकल प्रक्रिया जिसे डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी कहा जाता है, को अंजाम दिया गया।
फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां जैसे शाहरुख खान, संजय दत्त और जावेद अख्तर भी लगातार खान परिवार के संपर्क में हैं और उनके जल्द घर लौटने की कामना कर रहे हैं। वहीं खान परिवार ने अस्पताल प्रशासन से सलीम खान की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया है, ताकि वे बिना किसी तनाव के जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें।
