1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sanjay Leela Bhansali Heart Attack News Truth Bhansali Productions Official Statement
Last Modified: बुधवार, 25 फ़रवरी 2026 (16:03 IST)

जानिए क्यों अस्पताल गए थे संजय लीला भंसाली? परिवार ने बयान जारी कर खोला राज

sanjay leela bhansali health news
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली हाल ही में अपनी सेहत को लेकर चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने और हार्ट अटैक की खबरों ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी थी। दावा किया जा रहा था कि अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान भंसाली की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
अब संजय लीला भंसाली के परिवार और प्रोडक्शन हाउस ने इन खबरों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। भंसाली प्रोडक्शंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल और उनके परिवार द्वारा आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया गया है। 
 
उन्होंने लिखा, मिस्टर संजय लीला भंसाली पूरी तरह ठीक हैं। वह केवल रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए अस्पताल गए थे और चिंता की कोई बात नहीं है। हम आप सभी के प्यार, चिंता और दुआओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं। आपके सपोर्ट और विशेज के लिए शुक्रिया।
 
इस स्पष्टीकरण के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। यह साफ हो चुका है कि फिल्म निर्माता पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने काम में व्यस्त हैं। वह हमेशा की तरह अपने काम को लेकर बेहद एक्टिव हैं और किसी भी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है।
 
ये भी पढ़ें
धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?