गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vijay deverakonda and rashmika mandanna tie the knot in udaipur
Last Modified: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 (12:32 IST)

ऑफिशियल एक दुजे के हुए VIROSH, तेलुगु रीति-रिवाज से संपन्न हुई रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna wedding
भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते कपल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने प्यार को शादी के पवित्र बंधन में बदल दिया। लंबे समय तक चली सीक्रेट डेटिंग के बाद दोनों फाइनली पति पत्नी बन गए हैं। विजय और रश्‍मिका की तेलुगु रीति-रिवाज से शादी संपन्न हो गई है। 
 
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर के आलीशान रिसॉर्ट 'Mementos by ITC Hotels' में सात फेरे लिए। दोोनं की शादी की सबसे खास बात इसकी सादगी और सांस्कृतिक विविधता रही। सुबह विजय के पैतृक रीति-रिवाजों के अनुसार तेलुगु परंपरा से शादी संपन्न हुई। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच विजय ने रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाया।
 
शाम को कोडावा परंपरा के अनुसार रश्मिका और विजय की शादी की रस्में होगी। रश्मिका के कुर्ग (कर्नाटक) के मूल को सम्मान देने के लिए शाम को एक विशेष कोडावा स्टाइल सेरेमनी आयोजित की गई है, जिसमें कपल पारंपरिक कुर्ग लिबास में नजर आएगा।
 
यह शादी एक बेहद निजी समारोह में आयोजिक की गई, जिसमें केवल 100 के करीब खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था। दिग्गज निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, तरुण भास्कर, अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन और ईशा रेब्बा जैसे करीबी दोस्त इस खुशी के मौके पर शरीक हुए।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न 24 फरवरी से ही शुरू हो गया था। मेहमानों के लिए खास जापानी डिनर से लेकर क्रिकेट और वॉलीबॉल मैच जैसे मजेदार खेलों का आयोजन किया गया था। हल्दी और संगीत समारोह में विजय ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में डांस कर महफिल लूट ली। फैंस ने इस जोड़ी को 'ViRosh' नाम दिया है, जिसे खुद विजय और रश्मिका ने अपने आधिकारिक नोट में स्वीकार कर फैंस का आभार जताया।
 
उदयपुर की शादी भले ही निजी रही हो, लेकिन पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है। 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित होगा, जहां टॉलीवुड और बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों के जुटने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
स्टार प्लस पर इस दिन दस्तक देगा 'Taara, दिखेगी तारा और युवराज की इम्पॉसिबल लव स्टोरी