1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. krishna shroff opens up about her love life live in relationship with afghan boyfriend
Last Modified: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 (11:31 IST)

अफगानी बॉयफ्रेंड संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हैं जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा, कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

Krishna Shroff boyfriend
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' में अपने दमदार खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिटनेस फ्रीक कृष्णा ने शो के दौरान अपनी लव लाइफ और बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
 
कृष्णा श्रॉफ ने खुलासा किया कि वो अपने अफगान बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। उनका बॉयफ्रेंड एक प्रोफेशनल MMA फाइटर है। हालांकि कृष्णा ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन खबरों के अनुसार उनके सपनों के राजकुमार कोई और नहीं, बल्कि मशहूर अफगानी MMA फाइटर अब्दुल अजीम बदख्शी हैं। अब्दुल को रिंग में 'द अफगान 
 
इंस्टाग्राम DM से शुरू हुई प्यार की शुरुआत 
कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि हमारी पहली मुलाकात मुंबई में एक इवेंट के दौरान हुई थी। बाद में मैंने अपने इंस्टाग्राम के रिक्वेस्ट सेक्शन में उनका एक 'Hi' देखा। जैसे ही मैंने रिप्लाई किया, उन्होंने बिना देर किए मेरा नंबर मांग लिया। मुझे उनका यह कॉन्फिडेंस बहुत पसंद आया, क्योंकि आज तक किसी ने मुझे इतने आत्मविश्वास के साथ अप्रोच नहीं किया था।
 
भाषा की दीवार भी नहीं बनी बाधा 
कृष्णा और उनके बॉयफ्रेंड के बीच की बॉन्डिंग इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों की भाषाएं अलग हैं। कृष्णा इंग्लिश में बात करती हैं और उनके बॉयफ्रेंड की मातृभाषा फारसी है। कृष्णा ने हंसते हुए बताया कि उनकी हिंदी भी उन्हीं की तरह थोड़ी 'टूटी-फूटी' है, लेकिन दिल के तार जुड़ने के लिए भाषा कभी बाधा नहीं बनी।
 
कृष्णा ने बताया कि पहली बार मिलने से पहले दोनों ने करीब 8 महीनों तक वीडियो कॉल पर बात की। इसके बाद दोनों गोवा में मिले और वहां दो हफ्ते बिताए। कृष्णा ने खुलासा किया कि एयरपोर्ट पर विदा लेते समय दोनों की आंखों में आंसू थे। यही वो पल था जब उन्हें अहसास हुआ कि यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं है।
 
शो में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी से बात करते हुए कृष्णा ने कहा, मेरे लिए प्यार का मतलब अपने पार्टनर की खुशी है। अगर वह खुश है, तो मैं भी खुश हूं। कृष्णा ने अपने अफगानी बॉयफ्रेंड को एक 'अल्फा मैन' बताया और कहा कि उन्हें मजबूत और साहसी पुरुष पसंद हैं।
ये भी पढ़ें
आमिर खान ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, बोले- हर दिन हो रहा सुधार