Hanuman Chalisa

Weather Update : फिर बिगड़ेगा मौसम, इन राज्‍यों में चक्रवाती तूफान का असर, IMD का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 नवंबर 2025 (13:37 IST)
Weather Update News : देशभर में मौसम फिर बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना जताई है। इसके असर से तमिलनाडु, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में तेज बारिश की संभावना है। इन राज्यों में समुद्र की लहरें ऊंची उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जा सकती है। मौसम में यह बदलाव खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर से गंभीर स्थिति में पहुंच गया है।

खबरों के अनुसार, मौसम फिर बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना जताई है। इसके असर से तमिलनाडु, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में तेज बारिश की संभावना है। इन राज्यों में समुद्र की लहरें ऊंची उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जा सकती है।
ALSO READ: Weather Update : अब सताएगी सर्दी, कई राज्‍यों में गिरा पारा, यहां बारिश का अलर्ट
मौसम में यह बदलाव खासकर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान के बनने की संभावना जताई है, जो आने वाले दिनों में गंभीर रूप ले सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर डिप्रेशन में बदल सकता है।

केरल में मानसून के दौरान शानदार बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि नवंबर में कई जिलों में बारिश होगी। आंध्रप्रदेश में भी मानसून के दौरान जमकर बादल बरसे। अभी भी राज्य में बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। राजस्थान में मानसून के दौरान शानदार बारिश हुई, लेकिन अब ठंड ने दस्तक दी है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में सर्दी का कहर, इन राज्यों में शीतलहर बढ़ाएगी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार नीचे जा रहा है और रातें ठंडी हो रही हैं। बिहार में दिन साफ और शुष्क है, लेकिन शाम के बाद ठंड तेजी से बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर महसूस किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में 2 दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में दिन के समय ठंडक बढ़ी है, जबकि रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना हुआ है। इसका कारण हवा की दिशा में बदलाव है, जिससे उत्तरी हवाएं प्रदेश में प्रवेश नहीं कर रही हैं।
ALSO READ: Weather Update : ठंड ने पकड़ी रफ्तार, उत्‍तर भारत में सर्दी का कहर, दिल्ली में प्रदूषण हावी
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर से गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। आज सुबह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर कोहरे की एक परत जम गई, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 350 के आसपास रहा।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख