सम्बंधित जानकारी
- Weather update : बर्फीली हवाओं के आगोश में उत्तर भारत, उप्र में धुंध के चलते सड़क हादसे में 8 की मौत
- दिल्ली के कई हिस्सों में छाया घना कोहरा, अगले 2 दिन 'शीत लहर' का अलर्ट
- Weather update : उत्तर भारत के कई हिस्सों में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में छाया घना कोहरा
- Weather update : कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड
- Weather update : उत्तर भारत में गिरेगा पारा, हल्की बारिश के साथ कड़ाके की सर्दी के आसार
Weather update : कश्मीर से हिमाचल तक शीतलहर का कहर, 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है दिल्ली का पारा
नई दिल्ली। आज भी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी रहेगा। ठंड लोगों को अभी और कंपकंपाएगी। इस हफ्ते दिल्ली का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।उत्तर भारत के तमाम शहर भी दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी को झेल रहे हैं।कश्मीर से लेकर उत्तराखंड-हिमाचल तक बर्फबारी से मैदानों में शीतलहर का कहर जारी है। देश के कई राज्य कोहरे से घिरे हुए हैं।
खबरों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में ठंड लोगों को अभी और कंपकंपाएगी। इस हफ्ते दिल्ली का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। दिल्लीवालों को इस पूरे हफ्ते कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड की मार झेलनी पड़ेगी। दिल्ली से सटे इलाके भी सर्द हवाओं की चपेट में हैं। हिमाचल और पंजाब में भी ठंड के साथ कोहरे का कहर जारी है। मध्य प्रदेश में भी सर्द हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हिमाचल के मंडी में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऊपरी इलाके पूरी तरह से सफेद हो चुके हैं। चारों ओर बर्फ ही बर्फ दिख रही है।
मंगलवार से ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई और कई राज्यों पर कोहरे की घनी चादर छाई रही, जबकि कश्मीर में रात्रि तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का असर बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पारा अभी और गिरने के आसार हैं।
उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के चलते अब उत्तर प्रदेश में शीतलहर का सिलसिला शुरू होगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश हुई या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान बरेली रहा। मुरादाबाद मंडल में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
