1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Updates

मौसम अपडेट : मानसून में बारिश और बाढ़ से 718 लोगों की मौत

Weather Updates
दिल्ली। गृह मंत्रालय ने बताया कि 7 राज्यों में बाढ़ और बारिश से जुड़ीं घटनाओं में इस मानसून में अब तक 718 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के अनुसार उत्तरप्रदेश में 171, पश्चिम बंगाल में 170, केरल में 178 और महाराष्ट्र में अब तक 139 लोगों की मौत हुई है, वहीं गुजरात में 52, असम में 44 और नगालैंड में 8 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 26 लोग लापता हैं। इनमें से 21 केरल और 5 पश्चिम बंगाल के हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 244 लोग घायल हुए हैं।
 
असम में 11.45 लाख लोग बारिश और बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं, वहीं 27,552 हैक्टेयर खेतों में लगी फसलों पर भी इसका असर पड़ा है। (भाषा)
अगला लेख
कुदरत का कहर : आसमान से आई आफत में डूबती जिंदगियां, केरल में 29 लोगों की मौत और 54,000 से ज्यादा लोग बेघर