शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. weather update : Mumbai Pre mansoon
Written By
Last Modified: मंगलवार, 5 जून 2018 (11:05 IST)

मौसम अपडेट : प्री मानसून का कहर, मुंबई में अलर्ट, घरों के अंदर ही रहे लोग

मौसम अपडेट : प्री मानसून का कहर, मुंबई में अलर्ट, घरों के अंदर ही रहे लोग - weather update : Mumbai Pre mansoon
मुंबई में तेज हवा के साथ हुई बारिश का जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। महाराष्‍ट्र में मानसून पूर्व भारी बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में 13 लोगों की जानें जा चुकी हैं। स्काईमेट ने मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। उसने लोगों को घरों के अंदर रहने का सुझाव दिया है।
 
ALSO READ: मौसम अपडेट : मुंबई में झमाझम बारिश, अंधेरी में अधिकतम 46 मिमी बारिश दर्ज
मुंबई के कई भागों में सोमवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और बिजली कड़की जिससे कुछ जगहों में जलजमाव हो गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष ने एक बयान में कहा कि अंधेरी में अधिकतम 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि दहीसर में 43, धारावी में 39, वडाला में 35 और बायकुला में 33 मिलीमीटर बारिश हुई।

महाराष्‍ट्र में इस बारिश का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मुंबई हवाई अड्डा भी इसकी चपेट में है।
 
मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मानसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एक निजी कंपनी के मुताबिक इस सप्ताह के आखिर में 8 से 10 जून के बीच मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।
 
निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 8 से 10 जून के मध्य पश्चिमी तट और खासकर मुंबई में बरसात के आसार हैं। सरकार ने कहा है कि मानसून गति पकड़ रहा है और केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण क्षेत्र और गोवा में 7 जून से बारिश में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने दस जून के बाद इन इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है।
 
ALSO READ: मौसम अपडेट : मॉनसून दो दिन में महाराष्ट्र पहुंचेगा, मुंबई में 8 से 10 जून के बीच भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले 29 मई को केरल पहुंच गया था और तमिलनाडु एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य, उत्तर पूर्व और देश के उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ चुका है।
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने कहा कि मॉनसून के सात जून से ‘मजबूत’ होने के आसार हैं और इस कारण केरल, तटीय कर्नाटक, मुंबई और गोवा सहित कोंकण क्षेत्र में ‘भारी बारिश’ हो सकती है तथा 10 जून के बाद से बाढ़ की आशंका है।
ये भी पढ़ें
खुशहाली के लिए बढ़ाएं हरियाली, राशि अनुसार लगाएं यह खास पेड़