• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai Rain
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 जून 2018 (23:35 IST)

मौसम अपडेट : मुंबई में झमाझम बारिश, अंधेरी में अधिकतम 46 मिमी बारिश दर्ज

मौसम अपडेट : मुंबई में झमाझम बारिश, अंधेरी में अधिकतम 46 मिमी बारिश दर्ज - Mumbai Rain
मुंबई। शहर के कई भागों में सोमवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और बिजली कड़की जिससे कुछ जगहों में जलजमाव हो गया।
 
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष ने एक बयान में कहा कि अंधेरी में अधिकतम 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि दहीसर में 43, धारावी में 39, वडाला में 35 और बायकुला में 33 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
बयान में कहा गया कि 39 जगहों पर पेड़ उखड़ने की खबर भी है तथा धारावी एवं दादर टीटी सर्कल पर ट्रैफिक अवरुद्ध हुआ। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भूमध्य सागर में डूबने से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका