सम्बंधित जानकारी
- कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ था CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर? 2 हफ्ते में हो सकता है खुलासा...
- विहिप ने उठाई भारत में तबलीगी जमात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग
- राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को किया याद, बोले- पाकिस्तान ने सिर्फ 13 दिन में अपना सिर झुकाया... मेरा उत्तराखंड से है कुर्बानी का नाता
- 1971 का युद्ध एक सप्ताह और चलता तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाता
- मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, संसद से सड़क तक हंगामा
उत्तर भारत में 5 दिन पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने बताया कि यह अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों, इससे सटे मध्य भारत और गुजरात के हिस्सों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों और महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
आईएमडी ने एक बयान में बताया क 17 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में, 18 से 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में 19 से 21 दिसंबर के बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 तथा 20 दिसंबर के बीच गुजरात में शीत लहर, गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने का अनुमान है।
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अगले 2-3 दिन में पारा और गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में कोहरा छाया रहेगा।
