सम्बंधित जानकारी
- गुजरात में बादलों ने किया बदहाल, सूरत में 6 घंटे में 14 इंच बारिश
- यूपी के 17 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, जानिए कैसा है देश का मौसम?
- भारी बारिश के चलते बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर, करंट लगने से मौत
- Weather Update : गुजरात में हुई भारी बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न, यातायात हुआ बाधित
- Weather Update : हिमाचल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
17 जुलाई को कहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को उत्तर भारत, दिल्ली और बिहार में कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। आईएमडी ने महाराष्ट्र, गोवा, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ व आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा बंगाल की खाड़ी में 18 जुलाई के आसपास एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ALSO READ: भारी बारिश के चलते बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर, करंट लगने से मौत
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में अगले 4-5 दिन मानसून के सक्रिय रहने तथा कोटा एवं उदयपुर संभाग में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश होने का अनुमान है और 17 जुलाई को जोधपुर संभाग तथा 18 जुलाई को शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
केरल में बारिश का दौर जारी : मध्य और उत्तरी केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए मालंकारा और कल्लारकुट्टी बांध के द्वार खोल दिए गए हैं। कई इलाकों में पेड़ों के उखड़ने तथा मामूली भूस्खलन होने की घटनाएं दर्ज की गई। पेरियार, मुथिराप्पुझा, थोडुपुझा और मुवाट्टुपुझा नदियों के किनारे रह रहे लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है।
दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना : दिल्ली में मंगलवार को मौसम उमस भरा रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मध्यप्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट : मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आंधी - बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है। इंदौर समेत राज्य के 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगले 5 दिन तक यहां बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बना रहेगा।
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार : असम में बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को सुधार हुआ और बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर करीब चार लाख हो गई। ब्रह्मपुत्र सहित कुछ प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। 16 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में समग्र सुधार को देखते हुए आज से हल्के मोटर वाहनों और बसों को राष्ट्रीय राजमार्ग के काजीरंगा खंड से सामान्य रूप से चलने की अनुमति दी जाएगी, हालांकि वाहन की गति सीमा अभी भी लागू रहेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : India Meteorological Department
Photo courtesy : India Meteorological Department
