1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. weather report : Alert in 23 states

मौसम अपडेट : तूफान का खतरा नहीं टला, 23 राज्यों में अब भी अलर्ट

weather report
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई भागों में बुधवार को आंधी आई, बारिश तथा गरज के साथ बौछार पड़ी। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पेड़ उखड़ गए तथा घरों की छतें उड़ गईं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई भागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 13-14 मई को फिर ऐसे ही हालात होंगे।
 
मौसम विभाग के अनुसार, अब वेदर सिस्टम पूर्व की ओर बढ़ गया है। 23 राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर बिहार, प. बंगाल, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में पड़ेगा।
 
यहां 12 साल बाद मई में बर्फबारी : मंगलवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा रोक दी गई। बद्रीनाथ में 12 साल बाद बर्फबारी हुई। केदारनाथ में भी 400 से ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं। 
 
क्यों बदला मौसम : अरब सागर की ओर से आ रही नम हवा और मैदानी इलाकों में पड़ रही भारी गरमी की वजह से यह सिस्टम बना। इससे मैदानी इलाकों में बारिश, आंधी और तूफान आया। जब यह सिस्टम पहाड़ी इलाकों की तरफ गया तो वहां बर्फबारी हुई। 
अगला लेख
मोदी का राहुल पर बाल्टी अटैक, गांव के दबंग से की तुलना