• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Department issued 'Red Code' warning in Delhi
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 31 मई 2019 (16:53 IST)

और तपेगी दिल्‍ली, मौसम विभाग ने जारी की 'रेड कोड' चेतावनी

और तपेगी दिल्‍ली, मौसम विभाग ने जारी की 'रेड कोड' चेतावनी - Weather Department issued 'Red Code' warning in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं : हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की गई है।

बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की थी, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है जबकि लगातार दो दिन पारा 47 डिग्री पहुंचने पर भीषण लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।

भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे इलाकों में एक दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।
ये भी पढ़ें
बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के