1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Wayanad Lok Sabha by-election result

क्या राहुल का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी प्रियंका, जानिए वायनाड सीट का हाल

Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra News : केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा बंपर जीत की ओर जाती दिख रही हैं। प्रियंका ने यहां 3 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है, लेकिन क्‍या वे अपने भाई राहुल गांधी का 6 लाख से ज्यादा मतों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगीं।
खबरों के अनुसार, केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा बंपर जीत की ओर जाती दिख रही हैं। प्रियंका ने यहां 3 लाख से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। लेकिन देखना है कि क्‍या वे अपने भाई राहुल गांधी का 6 लाख से ज्यादा मतों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगीं। यहां CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड लोकसभा सीट पर 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कुल 6,47,445 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एनी राजा 2,83,023 वोटों पर सिमट गए थे। इस बार वायनाड में 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
झारखंड में I.N.D.I.A गठबंधन की जीत के 5 बड़े कारण, हेमंत सोरेन ने सत्ता में वापसी कर रचा इतिहास