1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. vijay rupani big statement on Gujrat congress

बड़ी खबर, गुजरात में भी टूट सकती है कांग्रेस

vijay rupani
अहमदाबाद। मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच अब गुजरात कांग्रेस में भी टूट की खबरें आ रही हैं। इस संबंध में मुख्‍यमंत्री विजय रूपानी ने दावा किया है कि गुजरात कांग्रेस भी टूट सकती है।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी के मुताबिक गुजरात कांग्रेस भी टूट सकती है। इस बीच, खबर है कि गुजरात कांग्रेस के नेतृत्व में भी परिवर्तन किया जा सकता है। 
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद मध्यप्रदेश में राजनीतिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। साथ ही वहां कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल गहरा गए हैं। कहा जा रहा है कि वहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है।
अगला लेख
अफगान राष्ट्रपति बोले, हिंसा कम होने पर 5,000 तालिबान कैदियों को रिहा करेगा अफगानिस्तान