1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Videocon Case, CBI, Rajiv Kochhar, Inquiry

वीडियोकॉन ॠण मामला : सीबीआई ने राजीव कोचर से नौ घंटे पूछताछ की

Videocon Case
नई दिल्ली। सीबीआई ने 2012 में आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिए गए 3,250 करोड़ रुपए के ॠण मामले में शुक्रवार को बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की।


अधिकारियों ने बताया कि राजीव कोचर मुंबई में सीबीआई कार्यालय में पेश हुए। उनसे वीडियोकॉन को दिए गए रिण की रिस्ट्रक्चरिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में पूछा गया। 'अविस्ता एडवाइजरी' के संस्थापक से ॠण के संबंध में वीडियोकॉन को दी गई मदद के बारे में सवाल किया गया।

उन्होंने बताया कि राजीव को कल मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। वह किसी दक्षिण पूर्व एशियाई देश के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले सीबीआई ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। हिरासत में लिए जाने के बाद राजीव से कल भी पूछताछ की गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी ने ॠण मामले में वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत, दीपक कोचर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज की है। सीबीआई आरोपों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए शुरुआती जांच कर रही है। अगर एजेंसी को प्रथम दृष्टया लगता है कि आरोपों में किसी तरह का दम है तो वह नियमित मामला दर्ज कर सकती है। (भाषा)
अगला लेख
फेसबुक ने लोगों के इनबॉक्स से जुकरबर्ग के संदेशों को हटाया