शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (11:01 IST)

PM मोदी को दिग्गजों ने दी जन्मदिन की बधाई, दूरदर्शी व्यक्तित्व की सराहना की

PM मोदी को दिग्गजों दी जन्मदिन की बधाई, दूरदर्शी व्यक्तित्व की सराहना की | Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर अनेक दिग्गजों के बधाई दी है। उनके दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम की सराहना की गई है।
 
मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर 'अहर्निशं सेवामहे' की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।

 
भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति समर्पित, दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

 
अमित शाह ने शाह ने उनकी दीर्घायु की कामना करते ट्वीट किया कि देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।

 
शाह ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।

 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।