1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. UU Lalit to take oath as Supreme court CJI

न्यायमूर्ति यूयू ललित ने CJI के रूप में शपथ ग्रहण की

UU Lalit
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने शनिवार को भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में न्यायमूर्ति ललित को शपथ दिलाई।
 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री इस समारोह में शामिल हुए। न्यायमूर्ति ललित से पहले प्रधान न्यायाशीध के रूप में सेवाएं देने वाले न्यायमूर्ति एन वी रमण भी इस मौके पर मौजूद थे।
 
न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल तीन माह से कम का होगा। वह 8 नवंबर को 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे। न्यायमूर्ति यूयू ललित मुसलमानों में 'तीन तलाक' की प्रथा को अवैध ठहराने समेत कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं।
 
9 नवंबर 1957 को जन्मे न्यायमूर्ति ललित ने जून 1983 में एक वकील के रूप में पंजीकरण कराया था और दिसंबर 1985 तक बंबई उच्च न्यायालय में वकालत की थी।
 
वे जनवरी 1986 में दिल्ली आकर वकालत करने लगे और अप्रैल 2004 में उन्हें शीर्ष अदालत द्वारा एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सुनवाई के लिए उन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया था।
अगला लेख
Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 9520 नए मामले, 41 लोगों की मौत, उपचाराधीन मरीज घटे