1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Underworld don Chhota Rajan admitted in AIIMS

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन एम्स में भर्ती, हालत बिगड़ी

Underworld don
मुख्य बिन्दु-
  • अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन अस्पताल में भर्ती
  • पेट में दर्द के बाद एम्स में किया गया भर्ती
  • तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है छोटा राजन
  • पहले जेल के वार्ड में चल रहा था इलाज
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया है। राजन अभी तिहाड़ जेल में बंद है। 
 
जानकारी के मुताबिक छोटा राजन को बुधवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि छोटा राजन का जेल के एक वार्ड में इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने के बाद उसे एम्‍स में भर्ती कराया गया है। 
 
जेल अधिकारियों ने इसकी जानकारी कोर्ट भी उपलब्ध करवाई है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छोटा राजन कुछ दिन पहले कोरोना से भी संक्रमित भी हो गया था। उस समय उसकी मौत की अफवाह भी फैल गई थी। राजन 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
अगला लेख
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस: प्रकृति को संजोए रखने की चुनौती