1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. tweets on Salman Khan verdict

सलमान आप क्यों नहीं विजय माल्या हो गए...

salman khan
जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान को पांच साल की जेल और 10 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई। सलमान को पांच साल की सजा होते ही सोशल मीडिया पर ट्विट्स की बाढ़ आ गई कुछ लोगों ने सलाह को सही ठहराया तो कुछ ने उनके साथ सहानुभूति दर्शाई। हालांकि कुछ लोगों ने उनका जमकर मजाक भी उड़ाया। 

सतीश यादव ने ट्वीट किया, 'सलमान आप क्यों नहीं विजय माल्या हो गए। आपको सजा की जानकारी नहीं थी क्या? पतंग तो खूब उड़ाया था आपने।'
 
 
सर रविंद्र जडेजा ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सलमान को पांच साल की सजा के साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। तीन साल से ज्यादा की सजा होने के कारण वे तुरंत जमानत भी नहीं ले पाएंगे। पैसे और पॉवर पर भरोसा ध्वस्त हुआ। 

 
मिर्ची जीत नामक ट्विटर अकाउंट से सलमान का मजाक उड़ाते हुए एक चुटकुला भी शेयर किया गया। इसमें सलमान कहते हैं कि मैने मानव कल्याण के लिए कार्य किए हैं। इस पर जज साहब कहते हैं, ज्यादा बक बक नहीं करने का। 
 
शुभम जैन ने कहा कि हमारे यहां जब आदमी बुरे रास्ते पर होता है तो उसे सजा नहीं मिलती। लेकिन जब वो अच्छे रास्ते पर चलने लगता है तो उसे सजा मिलती है। ये सही नहीं है।

अमित द्विवेदी ने ट्वीट कर कहा कि हिरण का शिकार तो भगवान राम तक को भारी पड़ा था ये तो फिर भी सलमान खान ही है। 
अगला लेख
सलमान को मिलेगा आसाराम का साथ