1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Tushar Gandhi detained in mumbai on quit india anniversary

भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर हिरासत में तुषार गांधी

Tushar Gandhi detained in mumbai
Mumbai News : महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने बुधवार को दावा किया कि ‘भारत छोड़ो दिवस’ मनाने के लिए मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान जाते समय उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
 
तुषार गांधी ने ट्वीट किया कि 9 अगस्त को ‘भारत छोड़ो’ दिवस मनाने के लिए घर से निकलने के बाद मुझे सांता क्रूज पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया। ऐसा स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह शहीदों की याद दिलाने वाला दिन है और अगस्त क्रांति दिवस जरूर मनाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि मुझे अपने दादा-दादी बापू (महात्मा गांधी) और बा (कस्तूरबा गांधी) पर गर्व है जिन्हें इसी ऐतिहासिक तारीख पर अंग्रेजों ने हिरासत में लिया था।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुषार गांधी मैदान पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि आज देश भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी बना रहा है।

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर हिरासत में लिए जाने को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही अपराह्न 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
 
सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए जाने के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने यह मुद्दा उठाया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने इसका प्रतिकार किया।
Edited by : Nrapendra Gupta