1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Turkman violence Delhi Police update
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 11 जनवरी 2026 (14:03 IST)

तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तारी, Digital Evidence को खंगाल रही है पुलिस

Turkman violence
तुर्कमान गेट इलाके में हुई पत्थरबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस लगातार गिरफ्तारी कर रही है। रविवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद कुल गिरफ्तार व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई।  गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद नावेद (44), मोहम्मद फैज (20), मोहम्मद उबैदुल्लाह (23), मोहम्मद आरिब (25), मोहम्मद काशिफ (25), मोहम्मद कैफ (23), मोहम्मद अदनान (37), समीर हुसैन (40), मोहम्मद अतहर (20), शहनवाज आलम (55), मोहम्मद इमरान (28), मोहम्मद इमरान उर्फ राजू (36), मोहम्मद अफ्फान (20), मोहम्मद आदिल (20), मोहम्मद आमिर हमजा (22), मोहम्मद उबैदुल्लाह (26), फहीम (30) और मोहम्मद शहजाद (29) के रूप में हुई है
दिल्ली पुलिस के मुताबिक तुर्कमान गेट के संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और वहां पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, “इलाके पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से व्यापक निगरानी की जा रही है। स्थिति शांतिपूर्ण और पूरी तरह नियंत्रण में है।
उन्होंने बताया कि जांच जारी है और डिजिटल सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही, हिंसा से जुड़े मामलों में गलत सूचना फैलाने और पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
 
दिल्ली के रामलीला मैदान क्षेत्र में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास छह और सात जनवरी की दरम्यानी रात को अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा हो गई थी। इस दौरान कई लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी थीं, जिसमें क्षेत्र के थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
 
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तनाव उस समय फैला जब सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि तुर्कमान गेट के सामने स्थित मस्जिद को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तोड़ा जा रहा है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा होने लगे।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
योगी सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि, टेक्नोलॉजी से जान बचाने पर UP पुलिस को 'स्कॉच अवार्ड' से किया गया सम्मानित