शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Tripura, Megahlaya, Nagaland election results
Written By
Last Updated :अगरतला/शिलांग/कोहिमा , रविवार, 4 मार्च 2018 (00:03 IST)

त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड के चुनाव परिणाम...

त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड के चुनाव परिणाम... - Tripura, Megahlaya, Nagaland election results
अगरतला/शिलांग/कोहिमा। पूर्वोत्तर राज्यों- त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। रुझानों के मुताबिक त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है, वहीं मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बन गए हैं। प्रस्तुत है मतगणना से जुड़ी हर जानकारी... 

त्रिपुरा : भाजपा+ 43, लेफ्ट 16, कांग्रेस 0, अन्य 0 
मेघालय : कांग्रेस 21, भाजपा 02, एनपीपी 19, अन्य 17

नागालैंड : भाजपा+ 28, कांग्रेस 0, एनपीएफ 28, अन्य 4

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा...
* नागालैंड के लिए जेपी नड्डा और अरुण सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त
* मेघालय के लिए किरण रिजिजू और केजे अल्फांस पर्यवेक्षक नियुक्त
* त्रिपुरा के लिए नितिन गडकरी और जुएल ओराम पर्यवेक्षक नियुक्त
* किसी दल में पद बड़ा हुआ और कद छोटा हुआ
* किसी समय कांग्रेस में भी सीएम होते थे
* कांग्रेस का दल कभी इतना छोटा नहीं हुआ
* कांग्रेस कल्चर से भाजपा को सतर्क रहना होगा
* लोकतंत्र में झूठ फैलाने वालों को जवाब
* लेफ्ट हार को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। 
* विचारधारा की वजह से कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। 
* सूर्योदय होता है तो वो केसरिया रंग का होता है, जब सूरज ढलता है तो लाल रंग का होता है। 
* आज सारे रंग केसरिया रंग में रंग गए। 
* वास्तु के हिसाब से नॉर्थ ईस्ट का कोना सबसे महत्वपूर्ण।
* नॉर्थ ईस्ट ठीक हो गया तो सारी इमारत ठीक हो जाती है। 
* भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक विचारधाराओं के कारण शहादत दी। 
* हमारे निर्दोष कार्यकर्ताओं को मौत के घाट के उतार दिया गया। 
* गरीब से गरीब मतदाता ने भी इस चोट का जवाब वोट ‍से दिया। 
* माओवादी और वाम हिंसा की जितनी पीड़ा हमें थी उतनी ही पीड़ा त्रिपुरा के हर नागरिक को थी।
* भाषण के दौरान त्रिपुरा में हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। 
* राजनीति में जय और पराजय स्वाभाविक है। 
* विरोधी पराजय को स्वीकार करने का संस्कार खो चुके हैं। 
* हार-जीत लोकतंत्र की खूबसूरती है। 
* पूर्वोत्तर के सभी मतदाताओं को भाजपा की ओर से आभार व्यक्त किया। 
* दुष्प्रचार के बीच भाजपा और भाजपा सरकार की सच्चाई सुदूर पूर्वोत्तर के लोगों तक पहुंच चुकी है।
* अजान की आवाज सुनकर नरेन्द्र मोदी ने अपना भाषण रोक दिया। 
* नरेन्द्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी की जीत का शिल्पी बताई। 
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि...
* त्रिपुरा और नागालैंड में कांग्रेस का खाता नहीं खुला। 
* विरोधियों के पास अब ईवीएम की गड़बड़ी का भी बहाना नहीं बचा।
* विकास की राजनीति की जीत है यह।
* रविवार को भाजपा पूरे देश में विजयोत्सव मनाएगी। 
* यह हमारा आखिरी पड़ाव नहीं। हमें केरल, कर्नाटक, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव को भी जीतना है।
* अमित शाह ने कहा कि नए कार्यालय में भाजपा पहला विजय उत्सव मना रहा है। 
* नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ पूर्वोत्तर में भी पहुंच गया। 
* पिछले साल त्रिपुरा में हमारे 9 कार्यकर्ताओं की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। 
* भाजपा की जीत नरेन्द्र मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का नतीजा है। 
* आज भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन। 
* प्रधानमंत्री की नीतियों और विकास की जीत। 
* कुछ ही देर में भाजपा के दफ्तर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
* नागालैंड के मुख्यमंत्री एवं एनपीएफ के उम्मीदवार टीआर जेलियांग पेरेन सीट से जीते।
* त्रिपुरा की आश्रमबारी सीटा से आईपीएफटी के मेवार कुमार जमातिया ने माकपा के अबोरे देव वर्मा को 6987 वोटों से हराया। आईपीएफटी ने यह सीट माकपा से छीनी।
* नगालैंड की मोका सीट से नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीपी) के ई.ई. पांगतियांग ने नेशनल डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के के. किको कोन्याक को महज 148 मतों से हराया। एनपीपी ने यह सीट बरकरार रखी।
* मेघालय की मैरांग सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा विधायक मेतबाह लिंगदोह ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के काउंसलर सिंह वाहलांग को 2914 मतों से हराया।
* मेघालय की माउफ्लांग सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सिंतर क्लस सुन ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक केन्नेडी कोर्नेलियस खिरिम को 718 मतों से हराया। 
* मेघालय के सोहियोंग सीट पर हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के सामलिन मलंग्यांग ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक एच. दोंकुपार लिंग्दोह को 622 मतों से हराया।
* मेघालय की नोंग्क्रेम सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार लैम्बर मलंगियांग ने हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा विधायक आर्डेंट मिलर बसाईआवमोई को 76 मतों से हराया।
* मेघालय की नॉर्थ शिलांग सीट पर खुन हाइन्यूट्रेप नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट के एडेल्बर्ट नांग्रूम ने भाजपा के जे. एंटोनियस लिंगदोह को 406 मतों से हराया।
* मेघालय के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी मुकुल संगमा अम्पाती और सोंगसोक, दोनों ही विधानसभा सीटों से जीते।
* त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है : राम माधव 
* राम माधव बोले, मेघालय में भी भाजपा को जीत मिलेगी।
* त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार धानपुर विधानसभा में अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा की प्रतिमा भौमिक से पीछे चल रहे हैं।  
* त्रिपुरा में 25 साल बाद सत्ता से बाहर हो सकती है वामपंथी पार्टी। 
* अब तक के रुझानों के मुताबिक त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा को बढ़त।
* मेघालय में किसी भी दल को बहुमत नहीं। 
* त्रिपुरा विधानसभा की कोरबुक, खोवाई, कृष्णपुर तथा राइमा वैली सीट से माकपा प्रत्याशी आगे।
* त्रिपुरा की आश्रमबारी सीट से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंदी से आगे।
* मेघायल : ईस्ट शिलांग, मॉकरीवाट और नारटियांग सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आगे और मॉशीनरट से * नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) तथा मीलीम सीट से पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) एवं नॉर्थ शिलांग से भाजपा के उम्मीदवार आगे।
* नागालैंड विधानसभा की लोंगखिम चारे और तोआंग चांग सीट से नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) उम्मीदवार तथा नोकसेन सीट से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।
* त्रिपुरा : लेफ्ट को बहुमत मिलने पर माणिक सरकार फिर बन सकते हैं मुख्‍यमंत्री। 
* बाधरघाट से भाजपा के दिलीप सरकार आगे। 
* अमरपुर से भाजपा के रंजीत दास आगे। 
* बागमा से रामपद जमातिया आगे। 
* मेघालय : ददेनग्रे से जेम्स संगमा (एनपीपी) आगे।
* बागमाड़ा सिरमन संगमा (कांग्रेस) आगे।  
* त्रिपुरा और नागालैंड में भी रोचक हुआ चुनावी मुकाबला। 
* मेघालय में कांग्रेस और एनपीएफ में कड़ा मुकाबला।
* मेघालय में कांग्रेस ने बनाई एनपीएफ पर बढ़त। 
* त्रिपुरा में लेफ्ट भाजपा से आगे निकली। 
* त्रिपुरा में भाजपा की जोरदार वापसी। 
* नागालैंड विधानसभा की लोंगखिम चारे और तोआंग चांग सीट से एनपीएफ उम्मीदवार तथा नोकसेन सीट से नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।
* नागालैंड में भी भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। 
* मेघालय से पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में। 
* अगरतला से भाजपा के सुदीपराय बर्मन आगे। 
* सिमना सीट पर भाजपा गठबंधन को बढ़त। 
* शुरुआती रुझानों में भाजपा और लेफ्ट में कड़ा मुकाबला। 
* त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार धनपुर से आगे। 
* त्रिपुरा में पहला रुझान लेफ्ट के पक्ष में। 
* एनडीपीपी के नईफियू रियू निर्विरोध जीते। 
* नागालैंड का पहला नतीजा भाजपा गठबंधन के पक्ष में। 
* शनिवार को मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।
* तीनों विधानसभाओं में 60-60 सीटें हैं और तीनों ही राज्यों में अलग अलग कारणों के चलते 59-59 सीटों पर मतदान हुआ।
* त्रिपुरा में मतदान 18 फरवरी को और मेघालय व नगालैंड में मतदान 27 फरवरी को हुआ था।
* एक्जिट पोल की माने तो इन तीनों राज्यों में इस बार बीजेपी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी।
* त्रिपुरा में वर्ष 1993 से ही मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा की सरकार रही है, लेकिन दो एग्जिट पोल में इस बार भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।