पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल
Train accident : पश्चिम बंगाल में रंगापानी स्टेशन के निकट सोमवार को एक मालगाड़ी और सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए और करीब 60 अन्य घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन से पीछे से टक्कर लगने के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए।
उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर इस घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 लोग घायल हैं।
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे : इससे पहले, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन में हुआ। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
क्या कहा सीएम ममता ने : वहीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए X पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूंThe railway accident in West Bengal is saddening. Condolences to those who lost their loved ones. I pray that the injured recover at the earliest. Spoke to officials and took stock of the situation. Rescue operations are underway to assist the affected. The Railways Minister Shri…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2024
बताया जा रहा है कि पीछे से मालगाडी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी है। रंगपानी रेलवे स्टेशन पर ये हादसा हुआ है। टक्कर के बाद एक्सप्रेस की बोगियों के परखच्चे उड गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे की बोगी पूरी तरह से पलट गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि अभी घायलों या हताहत होने वालों की संख्या सामने नहीं आ सकी है।#WATCH | Goods train rams into Kanchenjunga Express train in Darjeeling district in West Bengal, several feared injured
— ANI (@ANI) June 17, 2024
Details awaited. pic.twitter.com/8rPyHxccN0
- बताया जा रहा है कि मालगाड़ी ने सिग्नल तोड़ते हुए कंचनजंगा एक्सप्रेस में टक्कर मारी है।
- एनडीआरएफ और 15 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।
- रेल हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है।
- रेल मंत्रालय हादसे पर लगातार नजर बनाए हुए है।
- ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
- हादसे के चलते अगरतला-कोलकाता रेल रूट पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।
ज़ब से मोदी तीसरी बार pm बने है
— CAPTAIN (@RoForLife264) June 17, 2024
तभी से रोज कोई न कोई खराब समाचार सुनाई दे रहा है !! #TrainAccident pic.twitter.com/WqXY8jSnDc
सियालदह में हेल्प डेस्क नंबर जारी:
033-23508794
033-23833326
GHY Station
03612731621
03612731622
03612731623
LMG helpline no.
03674263958
03674263831
03674263120
03674263126
03674263858
राहत कार्यों का जायजा लेंगे रेलमंत्री : पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी के कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराने के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by Navin Rangiyal
राहत कार्यों का जायजा लेंगे रेलमंत्री : पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी के कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराने के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by Navin Rangiyal

