Hanuman Chalisa
Mon, 16 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Toll increased on Yamuna expressway

महंगा पड़ेगा यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर

Yamuna expressway
ग्रेटर नोएडा। अब लोगों को यमुना एक्सप्रेस वे से गुजरना खासा महंगा पड़ेगा। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी बोर्ड ने 2016-17 के लिए यमुना एक्सप्रेस के टोल दरों में करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।
 
बोर्ड ने दो पहिया वाहन, थ्री व्हीलर और पंजीकृत ट्रैक्टरों के प्रति किलोमीटर टोल दरों को 1.10 रुपए से बढ़ाकर 1.25 रुपए कर दिया है।
 
कार, जीप, वैन और अन्य हल्के मोटर वाहनों के दरों को 2.20 रुपए से बढ़ाकर 2.50 रुपए कर दिया गया जबकि हल्के व्यावसायिक वाहनों, हल्के सामान ले जाने वाले वाहनों, और मिनी बसों के टोल दरों को 3.45 रुपए से बढ़ाकर 3.85 रुपए कर दिया गया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भागवत बोले, अमेरिकी कांग्रेस में मोदी ने दिखाई भारत की शक्ति