गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Three Divorce, Three Divorce Law, Mahmood Madani
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 जनवरी 2018 (21:10 IST)

तीन तलाक पर प्रस्तावित कानून स्वीकार नहीं : मदनी

Divorce
देवबंद (सहारनपुर)। जमियत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव एवं पूर्व सांसद महमूद मदनी ने कहा है कि तीन तलाक पर प्रस्तावित कानून मुसलमानों को स्वीकार नहीं होगा।


मदनी ने शनिवार को यहां कहा कि तीन तलाक के मसले पर केंद्र सरकार मुसलमानों के धार्मिक मामलों में दखल दे रही है। उन्होंने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम में संसद या सरकार दखल देने का अधिकार नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि एक साथ तीन तलाक की परंपरा बिलकुल भी ठीक नहीं है और मुसलमानों को इसका इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून में तलाक देने वाले पुरुष को जेल की सजा की व्यवस्था की गई है। जेल जाने की सूरत में महिला और बच्चों की देखभाल कौन करेगा। उन्होंने इस बात पर भी कड़ा ऐतराज जताया कि केंद्र कोकानून बनाने से पहले शरीयत के जानकारों और मुस्लिम बुद्धिजीवियों से अवश्य विचार-विमर्श करना चाहिए था।

महमूद मदनी से पहले देवबंद की इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल-उलूम के वाईस चांसलर मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी भी इसी तरह के विचार व्यक्त कर चुके हैं। (वार्ता)