1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Threat to bomb school in Delhi

दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी जारी

Threat to bomb school in Delhi
Threat to bomb: दिल्ली के एक प्रमुख स्कूल (chool) को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला है जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में तलाशी अभियान प्रारंभ किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि हमें द्वारका सेक्टर-23 स्थित डीपीएस से बम की धमकी के बारे में सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर फोन आया।ALSO READ: दिल्ली के 30 स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन विभाग, बम निरोधक दल और श्वान दस्ता तलाशी अभियान में शामिल हैं। पिछले 11 दिन में यह 6ठी बार है, जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को ऐसी धमकियां मिली हैं।(भाषा)ALSO READ: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने ली तलाशी
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Updates: उत्तर भारत में और भी गिरेगा पारा, IMD बोला- जबर्दस्त पाला पड़ने के आसार, फसलों को नुकसान की आशंका