सम्बंधित जानकारी
- किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रहा था ड्रोन, पतंग ने दिखाई जमीन
- किसान आंदोलन के बीच 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर में महापंचायत
- Kisan Andolan: किसान आंदोलन से रोजाना 550 करोड़ का नुकसान, टूरिज्म, ट्रांसपोर्ट से लेकर मेडिसिन इंडस्ट्री पर भी असर
- MSP पर कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल, किसानों से क्यों बोला झूठ?
- Farmers Protest : सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर यातायात बंद, क्या है गाजीपुर बॉर्डर का हाल?
Live Updates : पंजाब में रेलवे ट्रेक जाम, किसानों से क्यों नाराज हैं हरियाणा CM
farmers Protest 2024 : पंजाब में आज किसानों ने रेल रोको आंदोलन करते हुए रेलवे ट्रेक जाम कर दिया। चंडीगढ़ में आज शाम 5 बजे किसानों की सरकार के साथ आज तीसरे दौर की वार्ता होगी। किसान आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...
04:05 PM, 15th Feb
किसानों के प्रदर्शन पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, 'आज तीन फैसले लिए गए, पहला ये कि हम कल 3 घंटे के लिए हरियाणा को टोल फ्री रखेंगे, दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक...परसों हर तहसील में दोपहर 12 बजे से ट्रैक्टर परेड होगी। 18 फरवरी को सभी किसान और मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक होगी। इसमें आगे के फैसले लिए जाएंगे।'
03:10 PM, 15th Feb
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने मांगों को मनवाने के लिए किसानों के तौर तरीकों की आलोचना करते हुए कहा कि वे आक्रमण करने जा रही एक सेना की तरह दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान सेना की तरह ट्रैक्टर ट्रॉली, अर्थ-मूवर और एक साल का राशन लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
खट्टर ने कहा कि हमें उनके तरीके पर आपत्ति है। हमें उनके दिल्ली जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। ट्रेन, बस और उनके अपने वाहन हैं। लेकिन ट्रैक्टर परिवहन का कोई साधन नहीं है। यह एक कृषि उपकरण है।
12:34 PM, 15th Feb
आंदोलन में दूसरे किसान संघों की एंट्री, उग्राहां गुट ने पंजाब में शुरू किया रेल रोको आंदोलन
राजपुरा में रेलवे ट्रेक पर बैठे किसान
BKU ने भी आंदोलन को लेकर बुलाई आपात बैठक।
10:29 AM, 15th Feb
शंभू बॉर्डर पर किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर बोले, हमें गलत तरीके से रोकने की कोशिश। फिर दोहराई MSP पर कानून और कर्ज माफी की मांग। कहा- बैठक में सकारात्मक तरीके से जा रहे हैं। पीएम बात करें, समस्या का हल हो जाएगा।
08:22 AM, 15th Feb
सरकार और किसानों की बीच आज चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बातचीत होगी। सरकार का नेतृत्व 3 केंद्रीय मंत्री करेंगे। अगर आज सरकार किसानों की मांग मान लेती है आंदोलन खत्म हो सकता है।
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि इस बैठक से कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।
पंढेर ने कहा, आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक है और हम चाहते हैं कि पीएम मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें या फिर हमें दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की इजाजत दी जाए।
#WATCH | General Secretary of Punjab Kisan Mazdoor Sangharsh Committee, Sarvan Singh Pandher says, "We have a meeting with the ministers today, and we want PM Modi to have a conversation with them so that we can reach a solution for our demands. Or else, we should be allowed to… pic.twitter.com/j7Z3TlflMI
— ANI (@ANI) February 15, 2024
08:22 AM, 15th Feb
भारतीय किसान यूनियन उग्रहा का ऐलान, पंजाब में आज किसान दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन करेंगे। 12 से 2 बजे तक कराएंगे टोल फ्री।
