सम्बंधित जानकारी
- Bigg Boss 18 से बाहर होने के बाद एलिस कौशिक का फूटा गुस्सा, इस कंटेस्टेंट पर साधा निशाना
- LIVE: गौतम अदाणी के खिलाफ आरोपों पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
- Bigg Boss 18 : विवियन डीसेना से करण वीर तक, इन 7 कंटेस्टेंट पर गिरी नॉमिनेशन की गाज
- अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल का गाना किसिक हुआ रिलीज, श्रीलीला ने मचाई धूम
- 17 साल बाद फिर से संजय लीला भंसाली संग काम करने जा रहे रणबीर कपूर, बताया अपना गॉडफादर
नोटों की माला पर झपटा चोर, शादी छोड़ पीछे भागा दूल्हा और पकड लिया
शादी का सीजन शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है। शादी के दौरान दूल्हे का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे देखकर आपको भी हैरानी होगी।
दरअसल, एक चोर दूल्हे के गले में लटकी नोटों की माला पर झपटा मारकर नोट लेकर भाग गया। इसके बाद दूल्हा अपनी शादी की रस्में छोडकर उसके पीछे भागा और उसे पीट दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।ये किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि मेरठ की हकीकत है। दूल्हा, हीरो से कम नहीं, नोटों की माला पहनकर निकला। तभी एक चोर ने माला उड़ा ली, और फिर जो हुआ, वह इस वीडियो में देखिए!#dulha #marriage pic.twitter.com/0GZcSEHFN7
— Ninad Mani Tripathi (@gorakhapurwale1) November 25, 2024
एक दूल्हा मैजिक गाड़ी की ट्रॉली पकड़ कर लटक जाता है और फिर खिड़की से गेट के अंदर प्रवेश कर जाता है। अंदर केबिन में प्रवेश करने के बाद वह ड्राइवर से गाड़ी रूकवाता है फिर उसके बाद मैजिक चालक की पिटाई करता है। इस दौरान दूल्हे के साथ के अन्य लोग भी वहां पहुंच जाते हैं और मैजिक चालक की पिटाई करते हैं। हालांकि बाद में मैजिक चालक लोगों से माफी मांगने लगता है जिसके बाद लोगों से छोड़ देते हैं। पूरा मामला मेरठ जनपद के परतापुर बाईपास स्थित डूंगरावली गांव का है।
डूंगरावली गांव के रहने वाले सुभाष के बेटे देव कुमार की बीते शनिवार को शादी थी। शनिवार को बारात विदा होते समय गांव के आखिरी छोर पर पहुंची थी। इसी दौरान एक टाटा मैजिक गाड़ी चालक दूल्हे के पास से गुजरता है और वह दूल्हे के गले में नोटों की माला देखकर उस पर झपट्टा मार देता है। इस दौरान दूल्हे के गले की माला तो वह नहीं पकड़ पता है लेकिन एक नोट उसके हाथ में चली जाती है। यह देख कर दूल्हे को गुस्सा आ जाता है और वह पिकअप चालक का पीछा कर लेता है। देखते ही देखते दूल्हा पिकअप की ट्राली से लटक जाता है और फिर स्टंट करते हुए खिड़की से केबिन में पहुंच जाता है। उसके बाद वह गाड़ी रूकवाता है और चालक की पिटाई करना शुरू कर देता है।
बताया जा रहा है की पिटाई करने के बाद दूल्हे और उसके दोस्तों ने उसे एक ढाबे पर बैठा लिया और पुलिस को बुलाने की बात चलने लगी। इस दौरान माला छीनने का आरोपी गिड़गिड़ाने लगा। बाद में सभ्रांत लोगों की मौजूदगी में वाहन चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है।
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा दूल्हे की जमकर तारीफ की जा रही है। कई लोगों द्वारा कमेंट किया गया है कि मेरठ के दूल्हे से गलत पंगा लेना मैजिक चालक को भारी पड़ गया। फिलहाल इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग मजे ले रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
Edited By: Navin Rangiyal
