शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. There will be bumper recruitment in Air India
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (20:21 IST)

Air India : एयर इंडिया में होगी बंपर भर्ती, 900 पायलट और 4200 केबिन क्रू की करेगी नियुक्ति

Air India
नई दिल्ली। टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार कर रही है और इसे देखते हुए कंपनी इस साल 4200 चालक दल के सदस्यों (केबिन क्रू) और 900 पायलट की भर्ती करेगी। एयरलाइन ने कुछ दिन पहले बोइंग और एयरबस से 470 विमान खरीदने के लिए ऑर्डर दिया था। इनमें 70 बड़े विमान भी हैं।

टाटा समूह ने एयर इंडिया का जनवरी 2022 में अधिग्रहण किया था। कंपनी की योजना 36 विमानों को पट्टे पर लेने की है। इसमें से दो बी 777-200 एलआर विमान पहले ही उसके बेड़े में शामिल हो चुके हैं। एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह 2023 में चालक दल के 4200 प्रशिक्षु सदस्यों और 900 पायलटों को भर्ती करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने कहा कि उसके बेड़े में नए विमान जुड़ रहे हैं और उसके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन का तेजी से विस्तार हो रहा है, इसलिए ये भर्ती की जा रही हैं। कंपनी ने मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच चालक दल के 1900 से ज्यादा सदस्यों को भर्ती किया है।

बताया गया, पिछले सात महीनों (जुलाई 2022 से जनवरी 2023 तक) में चालक दल के लगभग 1100 सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया और 3 महीनों में चालक दल के लगभग 500 सदस्यों को उड़ान के लिए तैयार किया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
रिपोर्ट में दावा, भारत ने कोरोना में बचाईं 34 लाख लोगों की जान