1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorists entered in Tamilnadu

तमिलनाडु में घुसे लश्कर के 6 आतंकी, हाई अलर्ट

Terrorists
कोयंबटूर। तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों की घुसपैठ होने संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
 
पुलिस के अनुसार खुफिया जानकारी इस ओर इशारा करती है कि श्रीलंका से समुद्री रास्ते के जरिए राज्य में लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादी आए और कोयंबटूर समेत अन्य शहरों में जा चुके हैं। कोयंबूटर में गहन गश्त हो रही है। शहर में और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।
 
पुलिस ने बताया कि राज्य में हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और पूजा स्थलों समेत कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आगे किसी भी संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए खासतौर पर तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
अगला लेख
LOC पर फिर बरसे पाक गोले, एक और जवान शहीद