1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. terrorist yakub menon grave beautified with marbles

आतंकी याकूब मेनन की कब्र को किसने बनाया मजार, भाजपा का उद्धव ठाकरे से सवाल

terrorist yakub menon
मुंबई। कुख्‍यात आतंकी और मुंबई में हुए आतंकी हमले का दोषी याकूब मेनन की कब्र को मजार बनाने पर महाराष्‍ट्र की राजनीति में बवाल मच गया। भाजपा नेता राम कदम ने आरोप लगाया कि जब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब इस कब्र की सजावट की गई। आसपास टाइल्स लगाई गईं और कब्र को LED लाइट्स से सजाया गया।
 
घाटकोपर से भाजपा विधायक कदम ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर काम करने वाला खूंखार आतंकवादी याकूब मेमन,जिसने 1993 में मुंबई में बम कांड करके हजारों लोगों की जान ले ली, क्या ऐसे आतंकवादी की कब्र मजार बन सकती है?
 
राम कदम ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते हुए मुंबई में आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मार्बल और LED लाइट्स से सजाकर मजार में तब्दील कर दिया गया। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस ने कब्र से लाइट्स हटा दी हैं।
 
राम कदम ने इस मुद्दे को उठाते हुए उद्धव ठाकरे के साथ ही तत्कालीन महाविकास अघाड़ी सरकार में हिस्सेदार रही NCP और कांग्रेस से भी जवाब मांगा है। 1993 के मुंबई बम धमाकों में टाडा की विशेष अदालत ने याकूब मेमन को दोषी ठहराया था। 
 
याकूब मेमन उन धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता टाइगर मेमन का भाई था। 2007 में टाडा कोर्ट ने याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाई थी। 30 जुलाई 2015 को याकूब को फांसी पर लटका दिया गया और उसके शव को मुंबई में मौजूद बड़ा कब्रिस्तान में दफना दिया गया था।
 
अगला लेख
जामा मस्जिद इमाम को हटाने के लिए धमकी भरा पत्र