1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorist attack on CRPF in Jammu and Kashmir

स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका, CRPF का एक जवान घायल

Jammu and Kashmir
श्रीनगर। श्रीनगर में शनिवार को सुरक्षाबलों के एक दल पर आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना यहां सनत नगर चौक पर रात करीब 8 बजकर 55 मिनट पर हुई।

ऐसी ही एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों के एक दल को निशाना बनाया था, जिसमें सीआरपीएफ कांस्टेबल और दो आम निवासी घायल हो गए थे।(भाषा) 
अगला लेख
संसद लोकतंत्र का मंदिर, जनहित के मुद्दों पर चर्चा एवं निर्णय करने का स्थान : राष्ट्रपति कोविंद