1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorist Arrested in Noida

धमाकों की साजिश नाकाम, दो आतंकी गिरफ्तार

Noida
नोएडा। गणतंत्र दिवस से पहले नोएडा से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों की गिरफ्तारी 19 दिसम्बर 2014 को खुफिया ऑपरेशन के बाद नोएडा सेक्टर-14 के पेट्रोल पंप के पास से किया गया।
 
terrorist
गिरफ्तार आतंकवादियों के नाम रकतुल्ला और अब्दुल अजीज है। बताया जा रहा है इनको यूपी एटीएस, पश्चिम बंगाल एटीएस और इंफार्मेशन ब्यूरो (आईबी) के साझा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। 20 तारीख को इन दोनों आतंकियों को नोएडा की कोर्ट में पेश करके पश्चिम बंगाल ले जाया गया।
 
सूत्रों के मुताबिक, रकतुल्ला बांग्लादेश के फरीदकोट का रहने वाला है और दिसम्बर के पहले हफ्ते में भारत की सीमा में आतंकी हमले की साजिश के लिए दाखिल हुआ था।
 
सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुए रकतल्ला को उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद इलाके में रहने वाले अब्दुल अजीज को एक लैपटॉप देना था। अब्दुल अजीज और रकतुल्ला से आईबी और रॉ ने नोएडा में आमने-सामने बैठाकर घंटों पूछताछ की।
 
पूछताछ में और बरामद लैपटाप से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में बम धमाकों की साजिश का खुलासा हुआ है। (एजेंसी)