1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Tejashwi Yadav attacks Modi government on onion

क्या देशहित में BJP के लिए 100 रु. किलो प्याज नहीं खा सकते?

Tejashwi Yadav
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतों पर मोदी सरकार तमाम प्रयासों के बाद भी लगाम नहीं कस पा रही है। विपक्ष भी इस मामले में सरकार का पीछा नहीं छोड़ रहा है। इस बीच राजद नेता तेजस्व यादव ने तंज कसते हुए लोगों से सवाल किया कि क्या आप देशहित में BJP के लिए 100रु किलो प्याज़ नहीं खा सकते?
 
तेजस्वी ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'आप कैसे राष्ट्रवादी है जी? क्या देशहित में BJP के लिए 100 रुपए किलो प्याज़ नहीं खा सकते? 100 रुपए किलो प्याज़= मास्टरस्ट्रोक।
 
तेजस्वी के इस ट्वीट के जवाब में ट्विटर पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। कई लोगों ने प्याज के बहाने मोदी सरकार को घेरा तो कुछ को चारा घोटाला याद आ गया।
 
पीयूष यादव ने पलटवार करते हुए कहा, 'आप कैसे समाजवादी जी आप इंसान है तो चारा नहीं खा सकते क्या जानवरों को ही चारा खाने का अधिकार हैं।'
 
उमेश यादव नामक एक ट्विटर यूजर ने कहा कि एनडीए की सरकार में हिंदुस्तान की जनता को तो भाजपा के लिए 100 रुपए प्याज खाना ही चाहिए। असली देशभक्ति यही है। बेरोजगारों को नौकरी ना देना भी देश भक्ति है।
 
राम तंवर ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भक्तों से 9 रुपए प्रति किलो प्याज खरीद कर वापिस उन्हें ही 100 रुपए किलो बेच रहे हैं। और मासूम भक्त:- मोदी जी अगले 20 साल तक pm रहेंगे।
अगला लेख
CM पद से हटते ही देवेन्द्र फडणवीस को लगा पहला झटका, पुलिस ने थमाया नोटिस