1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Taxpayers can pay the March GST through ITC

करदाता आईटीसी के जरिए मार्च के जीएसटी का भुगतान कर सकते हैं : वित्त मंत्रालय

Taxpayer
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) करदाता अपने क्रेडिट लेजर में उपलब्ध इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए मार्च माह के जीएसटी बकाया का भुगतान कर सकते हैं।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शनिवार को बयान में कहा, करदाताओं को मार्च माह के जीएसटी के भुगतान के लिए कानून के तहत इनपुट कर क्रेडिट का इस्तेमाल करने की अनुमति है।

फरवरी में जीएसटी संग्रह लगातार पांचवें महीने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। फरवरी में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1.13 लाख करोड़ रुपए रहा।(भाषा)
अगला लेख
भोपाल में रात 10 बजे से शुरू हुआ 32 घंटे का लॉकडाउन, सांची पार्लर सुबह 6 से 10 बजे तक और चुनिंदा 15 पेट्रोल पंप भी रहेंगे ‌खुले