1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Switzerland removed India's MFN status

स्विट्जरलैंड और भारत में आई दूरी, हटाया MFN दर्जा, अब देना होगा ज्‍यादा टैक्‍स

Switzerland removed India's MFN status
MFN status csae : नेस्ले के खिलाफ अदालत के प्रतिकूल फैसले के बाद स्विट्जरलैंड ने भारत को दिया गया 'सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र' (MFN) का दर्जा वापस ले लिया है। इस कदम से स्विट्जरलैंड में काम करने वाली भारतीय संस्थाओं पर प्रतिकूल कर प्रभाव पड़ेगा। भारतीय कंपनियों को स्विट्जरलैंड में अर्जित आय पर एक जनवरी, 2025 से अधिक कर कटौती का सामना करना पड़ेगा। स्विट्जरलैंड ने अपने इस फैसले के लिए नेस्ले से संबंधित एक मामले में भारत के उच्चतम न्यायालय के एक फैसले का हवाला दिया।
 
स्विट्जरलैंड ने एक बयान में आय पर करों के संबंध में दोहरे कराधान से बचने के लिए स्विस परिसंघ और भारत के बीच समझौते में एमएफएन खंड का प्रावधान निलंबित करने की घोषणा की। स्विट्जरलैंड ने अपने इस फैसले के लिए नेस्ले से संबंधित एक मामले में भारत के उच्चतम न्यायालय के एक फैसले का हवाला दिया।
एमएफएन का दर्जा वापस लेने का मतलब है कि स्विट्जरलैंड एक जनवरी, 2025 से भारतीय संस्थाओं द्वारा उस देश में अर्जित लाभांश पर 10 प्रतिशत कर लगाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महुआ मोइत्रा के बयान पर लोकसभा में बवाल, आधा घंटे रुकी रही कार्यवाही