1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Swamy falls in Parliament

संसद में गिरे स्वामी, अस्पताल में भर्ती

AV Swamy
नई दिल्ली। राज्ससभा में ओडिशा से निर्दलीय सांसद एवी स्वामी शुक्रवार को संसद परिसर में गिर गए जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सुबह के स्थगन के बाद बारह बजे कार्यवाही शुरू होने से पहले स्वामी के अचानक गिरने के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह सदस्य को देखकर आए हैं और प्राथमिक उपचार तथा प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
 
यह घटना शून्यकाल के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद हुई। हालांकि अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि स्वामी किस जगह पर और किस कारण से गिरे। तेदेपा सदस्यों के आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर किए गए हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित की गई थी। 
 
स्वामी अप्रैल 2012 से उच्च सदन के सदस्य हैं। विनोबा भावे के शिष्य रहे स्वामी लंबे समय से समाजसेवा के कामों में लगे हैं। (वार्ता)
अगला लेख
राफेल सौदा, जेटली ने किया संसद को गुमराह