1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sushant Singh Rajput CBI Rhea Chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, CBI परिवार से कर सकती है पूछताछ

Sushant Singh Rajput
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत के मामले की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। ड्रग एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियां एनसीबी की पूछताछ के दायरे में आई। अब खबरें आ रही हैं कि सीबीआई ने जांच का रुख मोड़ लिया है।

मीडिया में खबरें हैं कि सीबीआई (CBI) सुशांत की बहनों प्रियंका, नीतू, मीतू से पूछताछ कर सकती है। सुशांत के जीजा आईपीएस ओपी सिंह से भी पूछताछ की जा सकती है। 
 
सीबीआई धारा 360 के तहत जांच शुरू करने वाली है। सुशांत सिंह के रिश्तेदारों के मैसेज भी संदेश के घेर में हैं। खबरों के मुताबिक सुशांत के बैंक खातों में नॉमिनी उनकी बहनें हैं।
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों पर दवा देने का आरोप लगाया था जबकि सुशांत के परिवार ने रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसके पैसे के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ एफआई भी दर्ज करवाई थी। सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने के आरोप में रिया चक्रवर्ती अभी भायखला जेल में है।
अगला लेख
अमेरिका में कोरोना महामारी का विकराल रूप, 2.04 लाख से अधिक लोगों की मौत, 71 लाख से अधिक संक्रमित