1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. supreme court judge controversy

आज सुलझ सकते हैं जजों के बीच मतभेद

supreme court judge
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीशों के अप्रत्याशित और अभूतपूर्व संवाददाता सम्मेलन के बाद उठे विवाद के बीच अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने शनिवार तक इस विवाद के समाप्त हो जाने की उम्मीद जताई है।
 
वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा शीर्ष अदालत के अन्य सभी न्यायाधीशों के साथ मिलकर शनिवार को मतभेदों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अप्रत्याशित घटना के बाद उनकी मुलाकात न्यायमूर्ति मिश्रा से हुई थी और विवाद के समाप्त हो जाने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने हालांकि अपने साथ हुए विचार विमर्श की विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया।
 
अटॉर्नी जनरल ने चारों न्यायाधीशों द्वारा किए गए संवाददाता सम्मेलन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हुआ उसे टाला जा सकता था। (वार्ता) 
अगला लेख
ट्रंप का चिकित्सकीय परीक्षण, क्या बोले डॉक्टर...