1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. supreme court delhi green firecrackers decision

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण की अनुमति

supreme court
Supreme Court Green firecrackers : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण की अनुमति दे दी। हालांकि शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि बिना परमिशन राजधानी में पटाखे नहीं बेचें जाएंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।
 
सुप्रीम कोर्ट ने उन निर्माताओं को पटाखे बनाने की अनुमति दे दी है जिनके पास NEERI और PESO द्वारा प्रमाणित हरित पटाखे का प्रमाण पत्र है। हालांकि न्यायालय के अगले आदेश तक दिल्ली-NCR में कोई भी पटाखा नहीं बेचेंगे।
 
शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से इस मामले में सभी पक्षों से बात करने और दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री पर समाधान निकालने को कहा है।
 
गौरतलब है कि अप्रैल में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सभी तरह के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगा दी थी।
edited by : Nrapendra Gutpa
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण की अनुमति