1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. supreme court big decision on NEET PG

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही शिफ्ट में होगी NEET PG परीक्षा

NEET PG
Supreme Court on NEET PG : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि 15 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET-PG) 2025 2 पालियों के बजाय एक ही पाली में आयोजित की जाए। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि 2 पालियों में परीक्षा आयोजित करने से मनमानी होती है। ALSO READ: अंकिता भंडारी मर्डर केस में 3 साल बाद मिला इंसाफ, तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा
 
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित प्राधिकारियों को एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था करने और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पीठ में न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया भी शामिल थे। 
 
न्यायालय ने कहा कि किसी भी दो प्रश्नपत्रों के कठिनाई या सरलता का स्तर एक समान नहीं कहा जा सकता। पीठ ने यह आदेश नीट-पीजी 2025 परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराने की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।
 
गौरतलब है कि पहले परीक्षा दो पालियों में आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया गया था। अदालत के आदेश के बाद अब परीक्षा 15 जून को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।  
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्यों पद्मश्री से नवाजे गए ब्राजील के वेदांत आचार्य जोनास मसेट्टी? जानिए एक विदेशी आचार्य की प्रेरणादायक कहानी