1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Subodh Kumar Jaiswal CBI new Director

सुबोध कुमार जायसवाल बने CBI के नए डायरेक्टर

CBI
नई दिल्ली। नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को मंगलवार को 2 साल के लिए सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
 
महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जायसवाल फिलहाल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत 3 सदस्यीय चयन समिति ने सोमवार को उनके नाम को इस पद के लिए मंजूरी दी। 
 
मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि जायसवाल को 2 साल के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का निदेशक नियुक्त किया गया है। वे महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं।
 
अगला लेख
सिंगल शॉट वैक्सीन लांच करेगी मॉडर्ना, भारत को 5 करोड़ डोज देगी फाइजर