मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Split in Shinde faction! Angry MLA Shirsat for not being made a minister
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 अगस्त 2022 (12:10 IST)

शिंदे गुट में फूट! मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज विधायक शिरसाट, उद्धव ठाकरे को बताया कुटुंब प्रमुख

शिंदे गुट में फूट! मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज विधायक शिरसाट, उद्धव ठाकरे को बताया कुटुंब प्रमुख - Split in Shinde faction! Angry MLA Shirsat for not being made a minister
महाराष्ट्र में बगावत के बाद सीएम बने एकनाथ शिंदे के गुट में अब फूट नजर आने लगी है। सीएम एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्री पद नहीं मिलने से विधायक संजय शिरसाट ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। औरंगाबाद से 3 बार विधायक संजय शिरसाट ने अपनी नाराजगी जताने के साथ ही ट्वीट करके उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का कुटुंब प्रमुख बताया है। हालांकि कुछ देर बात यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

बाद में शिरसाट ने सफाई देते हुए इस ट्वीट को तकनीकी खराबी बताया है। एक मराठी न्यूज चैनल से बात करते हुए शिरशाट ने कहा कि शिंदे समूह में हम सभी बहुत खुश हैं।

औरंगाबाद पश्चिम विधायक संजय शिरसाट ने महाराष्ट्र में हुए सत्ता संघर्ष के बीच बागी तेवर दिखाते हुए एकनाथ शिंदे का साथ दिया था। शिंदे खेमे में शुरू से ही शामिल होने के कारण मंत्रिमंडल में उन्हें भी लिए जाने की चर्चा थी। उन्होंने मंत्री पद नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि मेरी नराजगी स्वाभिक हूं। मैं 38 साल से राजनीति में हूं और मुझे मंत्री पद मिलना चाहिए था। हालांकि वह ट्वीट तकनीकी कारण से हुआ है। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं जो बोलता हूं सीधे बोलता हूं।
ये भी पढ़ें
UN महासचिव गुतारेस सलमान रुश्दी पर हमले से स्तब्ध, कहा- हिंसा किसी भी प्रकार से उचित नहीं