1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Speeding car crushes people in Nashik, 3 killed

नासिक में तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा, 3 की मौत

Speeding car crushes people in Nashik
महाराष्ट्र के नासिक जिले में कल्याण नासिक हाईवे पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह सड़क किनारे चल रहे 5 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इसके चलते तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

बता दें कि पिछले सोमवार को भी नासिक जिले में मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सड़क पर खड़ कंटेनर में एक तेज रफ्तार कार टकरा गई थी, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।

दरअसल, ट्रक टायर फटने के चलते सड़क किनारे खड़ा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 47 साल के भाजपा नेता किरण अहिरराव, 43 वर्षीय कृष्णकांत माली, 38 वर्षीय प्रवीण पवार और 38 वर्षीय अनिल पाटिल के रूप में हुई थी।
Edited by navin rangiyal
अगला लेख
एशियन गेम्स में निशानेबाजी में भारत को पहला गोल्ड