1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. sonia gandhi retirement

राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद सोनिया का संन्यास

sonia gandhi retirement
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी से एक दिन पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संकेत दिया कि वह सक्रिय राजनीति से हट सकती हैं।
 
श्रीमती गांधी ने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में उनकी भूमिका के बारे पूछे जाने पर संसद परिसर में कहा कि 'मेरा काम संन्यास लेना होगा।'
 
गांदी को इसी महीने पार्टी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। शनिवार को वह श्रीमती गांधी से पार्टी की कमान संभालेंगे जो पिछले 19 वर्षों से अध्यक्ष पद पर हैं।
 
श्रीमती गांधी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा नहीं रह रहा है, जिसके कारण उनकी सक्रियता भी कम हुई है। गुजरात के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह प्रचार से पूरी तरह दूर रहीं। इस समय वह पार्टी अध्यक्ष के साथ-साथ संसद में कांग्रेस संसदीय दल की नेता भी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 
 
दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी पद से रिटायर हो रही हैं, राजनीति से संन्यास नहीं ले रहीं। उनके मार्गदर्शन पार्टी को सदा मिलता रहेगा। (वार्ता)
 
अगला लेख
एकजुट विपक्ष ने कहा- मोदी माफी मांगें, नहीं तो...